फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिंता, तूड़ी बचाने में जुटे किसान

Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Apr 2026 09:27 AM IST

जिला ऊना की उपतहसील जोल में इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अधिकांश किसानों ने अपनी फसल को इकट्ठा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है, लेकिन अभी भी कई किसानों की तूड़ी खेतों में पड़ी हुई है, जिससे वे मौसम को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे अचानक आसमान में काले बादल छा जाने से किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौसम के अचानक बदले रुख को देखकर किसान तुरंत अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ते नजर आए। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई। खेतों में पड़ी तूड़ी को बचाने के लिए किसानों ने तुरंत प्लास्टिक के तिरपाल का सहारा लिया और तूड़ी को ढककर सुरक्षित करने का प्रयास किया। कई जगहों पर किसान परिवार सहित तूड़ी को संभालने में जुटे रहे। स्थानीय किसान जोगिंदर सिंह ने बताया कि अगर बारिश तेज हो जाती है तो खेतों में पड़ी कटी हुई गेहूं की फसल और खड़ी फसल दोनों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम ने अब तक किसानों का साथ दिया है, लेकिन इस तरह का अचानक बदलाव चिंता का कारण बन जाता है। वहीं किसान मोहन सिंह का कहना है कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम खराब रह सकता है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल अभी भी खेतों में पड़ी है या कटाई बाकी है, उनके लिए यह स्थिति मुश्किलें खड़ी कर सकती है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि मौसम साफ रहेगा ताकि वे अपनी फसल को सुरक्षित रूप से घर तक पहुंचा सकें और किसी प्रकार के नुकसान से बच सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें