उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के तहत ध्यूंसर बीट के भलखूं में सोमवार को शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने को मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम सहित स्थानीय लोगों की मदद से कर आग पर काबू पाया गया जिससे लाखों रुपये की वन संपदा को राख होने से बचाया गया। मौके पर रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर, फोरेस्ट गार्ड ब्रजेश राणा पहुुंचे। रेंज अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि आग बुझाने पहुंचे लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगाई गई थी, उस स्थान पर मधुमक्खियों का छत्ता है, ऐसे में प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि शरारती तत्वों ने मधुमक्खियों का शहद निकालने के लिए धुआं पैदा करने के लिए आग लगाई है। शहद निकालने के बाद में लोगों ने आग को नहीं बुझाया, जिसके कारण जंगल में आग लग गई।