फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता के लिए करवा रहा लोगो डिजाइन प्रतियोगिता

Krishan Singh Updated Thu, 02 May 2024 05:49 PM IST

ऊना जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता की एक अभिनव पहल करते हुए ‘लोगो डिजाइन’ प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य चुनाव के पर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने के साथ ही लोगों की प्रतिभा व रचनात्मकता का लाभ लेकर मतदाता जागरूकता के लिए एक आकर्षक लोगो डिजाइन करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने सभी ऊना जिला वासियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। चयनित लोगो का उपयोग इस बार के चुनावी जागरूकता कार्यक्रमों, इलेक्शन के दौरान सरकारी पत्राचार, फाइलों समेत जिला प्रशासन के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार लोगो रचनात्मक एवं मतदान के महत्व को दर्शाती थीम के अनुरूप होना चाहिए। इसे लेकर लोग अपनी प्रविष्टि वाट्सऐप नंबर 9816607082 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा प्रविष्टि व्यक्तिगत तौर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में भी जमा कराई जा सकती है। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई 2024 तय की गई है। स्वीप के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पहले स्थान पर रहने वाले को 5000, दूसरे स्थान के लिए 3000 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें