प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार चल रही है। तब से पूरे प्रदेश में माफिया राज व्यापक है। इस माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, सरकारी तंत्र पंगु बन गया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र में तो माफिया चरम सीमा में है। इस संदर्भ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने उपायुक्त ऊना जतिन लाल को ज्ञापन सौंप कर राजनीतिक संरक्षण के चलते हो रहे अवैध खनन एवं गुंडागर्दी के बारे में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।उन्होंने मांग की है कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न माफिया से जुड़े लोगों की संपत्तियों की ईडी द्वारा जांच और लगातार जिला में हो रही जानलेवा वारदातों की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर अवैध खनन और अन्य अवैध धंधे नहीं रुकते तो आने वाले समय में ऊना भाजपा जनता के सहयोग से एक बड़ा आंदोलन करेगी। जिसके लिए प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के चलते ऊना विधानसभा क्षेत्र माफिया का अड्डा बन गया है। 2012-17 तक इससे पहले जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी। रेत और चिट्टा माफिया केवल सक्रिय ही नहीं हुआ। बल्कि उस समय भी प्राप्त सरकारी संरक्षण के चलते यहां माफिया से जुड़े लोग खूब फले फूले। वर्तमान सरकार के चलते अब फिरौती और माफिया शराब माफिया पिछले 3 वर्ष में पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका है इसके चलते अभी यहां गैंगवार भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन माफिया तो सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। ऊना का बच्चा-बच्चा जानता है कि अब अवैध खनन कौन करवा रहा है, कौन इस खनन माफिया से जुड़े लोगों से राजनीतिक संरक्षण के एवज में अपना हिस्सा वसूल रहा है। कहा कि स्वां नदी पर बने झलेडा पुल से लेकर संतोषगढ़ के आगे पंजाब सीमा तक कोई भी वैध माइनिंग लीज नहीं है। क्योंकि यह सब पूर्व भाजपा सरकार के समय में रद्द कर दी गई थी। इसके बावजूद स्वां नदी में कांग्रेसी नेता के संरक्षण में जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है। ऊना के फतेहपुर नंगडा में जो टिप्पर और जेसीबी में पोकलेन पकड़ी गई, वे सब कांग्रेस से जुड़े लोगों की है। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि इस बारे में प्रशासन ने खुद भी कार्रवाई की और मशीन पकड़ी है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मशीनों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने का भी आग्रह किया है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला महामंत्री पाहु लाल भारद्वाज, मंडल महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी, हरपाल गोगी, रजत सिंह, रजत राणा, विक्की सैनी, रजत राणा, नवदीप सैनी, विनय आगरा, खामोश, जसविंदर सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुपिंदर सिंह, पुरुषोत्तम भाटिया, अनीश ठाकुर, विकासपुरी, विनोद पूरी, अशोक धीमान, राजेश दत्त, धीरज चौधरी, अरविंद शर्मा, एससी मोर्चा महामंत्री भूपेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम भाटिया, नवी सैनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।