जिला प्रशासन ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमांदरी पंचायत में एक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित की है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को स्वयं धमांदरी का दौरा कर हालात का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित परिवार को अविलंब हर संभव सहायता मिले। विधायक ने सरकार की ओर से संपूर्ण मदद का आश्वासन दिया। शर्मा ने प्रशासन को निर्देश दिए कि इस मामले में तत्परता से कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और इस परिवार को पूरी सहायता मिलेगी।