ऊना के प्रतिष्ठित संस्थान एडुपेस एजुकेशन के छात्रों ने जेईई मेन्स सत्र 1 में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे संस्थान को गर्व महसूस कराया है। इस परीक्षा में एडुपेस के 5 छात्रों ने 90+ परसेंटाइल प्राप्त किए हैं, जिसमें समीर के 95.81 परसेंटाइल,वासु – 95 परसेंटाइल, आदित्यवीर – 93.29 परसेंटाइल, अनिकेत – 93 परसेंटाइल, अर्मान धीमान – 92 परसेंटाइल, दीपाली – 90.3 परसेंटाइल हासिल किए हैं। जबकि 10 छात्रों ने 85+ परसेंटाइल हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की है जिसमें विशव – 89.6 परसेंटाइल, अनिरुद्ध – 89.5 परसेंटाइल, गोविंद – 89.5 परसेंटाइल, पर्णीत – 89.4 परसेंटाइल, जय अंशुल – 87.7 परसेंटाइल, ध्रुव चौधरी – 87.06 परसेंटाइल, दसामप्रीत कौर – 87 परसेंटाइल, अभिनेश नांगला – 86 परसेंटाइल, शश्वत – 85.68 परसेंटाइल, श्रेयसी – 85 परसेंटाइल, हैं। 7 बच्चों ने 80+ परसेंटाइल हासिल किया है जो हैं इश्मनदीप – 84.1 परसेंटाइल, रमनीत कौर – 84 परसेंटाइल, समर – 83.95 परसेंटाइल, आर्यांश – 83 परसेंटाइल, अमित – 82.6 परसेंटाइल, शिवांश – 81 परसेंटाइल, वैष्णवी – 80.97 परसेंटाइल। छात्रों की इस सफलता में एडुपेस एजुकेशन के अनुभवी शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का बड़ा योगदान रहा। शिक्षकों ने न केवल छात्रों को एक मजबूत अकादमिक आधार दिया, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी परीक्षा के लिए तैयार किया। संस्थान की व्यक्तिगत मार्गदर्शन और समर्पित शिक्षण तकनीकों ने छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने में मदद की। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव धीमान ने छात्रों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और सम्मानित किया। उन्होंने कहा, "यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का प्रमाण है। हमारे शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, बल्कि हर छात्र का मार्गदर्शन कर उसे आत्मविश्वास और सही दिशा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्र अब पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जेईई सेशन 2 की तैयारी करें, जो कि अप्रैल में आयोजित होने वाला है, ताकि वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर अपने सपनों को साकार कर सकें।"