संस्था सनराईज शिक्षा समिति ऊना के सचिव महेन्द्र डोगरा ने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कम-उप निदेशक शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण ऊना स्थित डाईट देहला के वित्तीय सहयोग व मार्गदशन से स्लम क्षेत्र में गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्रों में पढ़ रहे प्रवासी बच्चों के लिए खंड स्तरीय खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12-02-2025 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला गलुआ ऊना किया गया। इसमें 25 केन्द्रों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें खो-खो, कबड्डी, दौड़, मार्च पास, सैक रेस, म्यूज़िकल चेयर, लैमन रेस व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रुप डान्स, सोलो डान्स, सोलो सोंग, कविता, भाषण, कैलीग्राफी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक, गैर अवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र कार्यक्रम श्री संजीव ठाकुर जी ने की।