फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भरवाई स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ शिक्षा संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाई में शिक्षक दिवस के अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एवं स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीलम शर्मा व समस्त स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों, अभिभावकों एवम अध्यापक वर्ग की उपस्थिति में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षा प्रगति एवम परिणाम, विद्यालय में होने वाली गतिविधियों जिसमें मुख्यतः खेल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विद्यालय प्रांगण सौन्दर्य, छात्रवृत्ति योजनाओं और स्वच्छता पखवाड़े पर अभिभावकों को प्रधानाचार्य द्वारा अवगत करवाया गया। तदोपरांत समस्त कक्षाओं द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों ने केक कटवाया। उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य की महत्ता एवम शिक्षा द्वारा कैसे समाज की प्रगति में सहयोग किया जा सकता है इन सब पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना एवम उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला और उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रवक्ता राकेश कुमार, सुनील कुमार, राजीव कौशल, राजीव कुमार, रेणु सरोच, कुमारी शैलजा, बलभद्र , ललित मोहन ,संजीव कुमार,सुरेश कुमारी, पंकज, रजनीश कुमार, अनिता भारद्वाज ,मनोज कुमार, किरण बाला ,सुनील कुमार , आरती, रानी, रेणु,कृष्ण चंद, इंदु बाला, रविंदर सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें