नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत होने वाली ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक एसडीएम राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछले किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि स्कूलों में नवचेतना मॉड्यूल को लागू करने में सक्षम रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं। कॉलेज इंटरवेंशन के तहत कॉलेज में रील कांटेस्ट चलाया जाएगा। इसमें दिए गए टॉपिक पर ज्यादातर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलने पर जोर दिया जाएगा। वह इसको अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी डालेंगे। पंचायत इंटरवेंशन के तहत पंचायत में पंचायत टास्क फोर्स की मीटिंग हर महीने करने पर जोर दिया गया। इसमें नशे के विरुद्ध महीने का प्लान बनाया जाएगा। उसे पंचायत स्तर पर लागू किया जाएगा। पंचायत सर पर जागरूकता शिविरों का पंचायत टास्क फोर्स के तहत आयोजन किया जाएगा। नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत बेहतर काम करने के लिए पंचायत को सम्मानित भी किया जाएगा। बहुत जल्द आई डिसाइड कैंपेन भी शुरू किया जाएगा, जोकि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा।