फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वेब डाइस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगेगी कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी, एडीसी ऊना ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 02:12 PM IST

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उपायुक्त ऊना के कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डीसी ऊना जतिन लाल के दिशा-निर्देशों के तहत अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए गए। एक दिवसीय कार्यशाला में डाइस सॉफ्टवेयर में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और इस सॉफ्टवेयर के तहत पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी अधिकारी और कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर के माध्यम से ड्यूटी के दौरान कोई लापरवाही सामने ना आए, इस बात को पुख्ता करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। डाटा एंट्री का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा और चुनावी ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को कोई शंका हो तो उसका समय रहते समाधान किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें