फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी मनियार स्कूल में बैग फ्री डे पर बच्चों को सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन पर दी जानकारी

Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 05:20 PM IST

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौकी मनियर में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एमएमसी प्रधान संजीव ठाकुर ने की। इस बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने स्कूल विकास योजनाओं के बारे सभी कमेटी सदस्यों के साथ सार्थक चर्चा की । प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति सजक रहने की साल दी। स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य और सफाई, आपदा प्रबंधन ( मॉक ड्रिल) में भूकंप से बचने के उपाये भी बताए गए, खेल कूद जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल का कहना है कि इन सभी कार्यक्रमों को आयोजित करने में स्कूल के सभी अध्यापकों और अध्यापिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें