फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंब में सड़क हादसा: ऑटो और निजी बस की टक्कर, चालक घायल

Krishan Singh Updated Fri, 24 Oct 2025 10:30 AM IST

ऊना जिला के अंब कस्बे में शुक्रवार सुबह डीएसपी कार्यालय के समीप एक ऑटो और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस की साइड लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे ऑटो चालक को सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। फिलहाल चालक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अम्ब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें