जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत रामगढ़धार रेंज के यूपीएफ टांडा हरियाली गांव के नजदीक करीब ढाई महीने पहले सरकारी जंगल में अज्ञात लोगों की ओर से झाड़ियों तथा नाले में छिपाकर रखे छह पड़ों के लगभग 52 मोछे कब्जे में ले लिए हैं। वन विभाग के बीओ विकास कौशल का कहना है कि हाल ही में उन्हें इस बीट का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। वहीं पर गुरुवार देर शाम को सूचना मिलते ही वह खुद वन रक्षक राजेंद्र कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ अज्ञात लोगों की ओर से यूपीएफ टांडा हरियाली गांव के साथ लगते जंगल में हरे खैर के छह पेड़ काट दिए थे और उनके लगभग 52 मोछे झाड़ियों तथा गहरे नाले में छिपाकर रखे हुए थे। विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। अवैध कटान में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।