अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पर एक विशाल रैली बंगाणा बाजार तक निकाली गई। इस अवसर पर नेगी ने बताया कि रोड सेफ्टी क्लब और एनएसएस इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालय से बंगाणा मुख्य बाजार तक एक विशाल निकाली और रैली रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करने लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाने के पहले सीट बेल्ट या हेलमेट का अवश्य उपयोग करने, ओवरटेक करते समय सुरक्षा के नियमों का ध्यान रखने और ओवरस्पीड में वाहन को नहीं चलाना,सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके स्वयं की तथा दूसरों की जान बचाने के लिए वचनबद्ध रहने का आह्वान किया गया। अब तक विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न तरह के रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया है।