फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में करवाचाैथ के लिए सजे बाजार, खरीदारी करने के लिए उमड़ीं सुहागिनें

Krishan Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 05:05 PM IST

करवाचौथ पर्व को लेकर दौलतपुर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। व्रत की तैयारी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। गुरुवार सुबह से ही महिलाएं बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ पड़ीं। दिनभर बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ इतनी रही कि कई जगहों पर पार्किंग तक की जगह कम पड़ गई। करवाचौथ के श्रृंगार का सबसे अहम हिस्सा मेहंदी है, जिसे लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न बाजारों में जगह-जगह मेहंदी लगाने वालों के पास महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मेहंदी के दाम 200 से 300 रुपये तक रहे, बावजूद इसके महिलाओं ने अपनी पसंदीदा डिजाइन की मेहंदी लगवाने के लिए घंटों इंतजार किया। करवाचौथ के इस पावन अवसर को लेकर पूरा शहर रंग, रोशनी और उत्साह से सराबोर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें