उपमंडल अंब के विभिन्न उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य परीक्षा के दौरान छात्रों को तनाव से मुक्त होकर परीक्षा देने के बारे में चर्चा विस्तृत चर्चा की गई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक अंब, जवार, नेहरिया लोहारा उच्च विद्यालय मैडी आदि में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया । विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान से कार्यक्रम सुना और परीक्षा के लिए तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने का संकल्प लिया । अंब विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद वनयाल ने विद्यार्थियों को समझाया कि इस परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की बातों को अपनी परीक्षा की तैयारी में शामिल करना है और तनाव मुक्त होकर परीक्षा देनी है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने इस लाइव प्रसारण को देखा।