फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ आगे आए धार्मिक संगठन

Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 05:54 PM IST

जिला ऊना में नशे के मामलों को लेकर सोमवार को सामाजिक और धार्मिक संगठन भी धरातल पर उतर आए हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ एक अभियान का आगाज किया है। महर्षि गुरु रविदास महासभा की ओर से वकीलों से अपील की है की चिट्टे के कारोबार में पकड़े गए किसी भी व्यक्ति का केस ना लड़ने के लिए सहयोग करें। उन्होंने कहा कि चिट्टा एक खतरनाक नशा है और युवाओं की जिंदगी खराब कर रहा है। सोमवार को अभियान की शुरुआत की है और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। वहीं जिला प्रशासन ने नशे के खिलाफ महर्षि गुरु रविदास यूथ महासभा की ओर से चलाए गए अभियान का समर्थन किया है। क्योंकि नशा एक सामाजिक बुराई है। यह हम सब की लड़ाई है और जो लोग नशे के जाल में फंस चुके हैं उन्हें वापस अपने जीवन की मुख्यधारा की तरफ लाना चाहिए। लोगों को इस अभियान की पहल से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें