जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को दुबई एयरपोर्ट पर नौकरी दी जाएगी, जहां उन्हें प्रतिमाह 52 हजार रुपये वेतन के साथ ओवरटाइम, रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास होना आवश्यक है, साथ ही अभ्यर्थी को अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।