फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में एनएसएस शिविर का आयोजन

Krishan Singh Updated Thu, 09 Jan 2025 02:08 PM IST

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों ने प्रार्थना सभा व ड्रिल से की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. पल्लवी शर्मा ने शिरकत की । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके की गई । इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । विशिष्ट अतिथि ने स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर अपने विचार स्वयंसेवियों के साथ सांझा किए । इसके बाद स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया । इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवित्र दुलारी व प्रो. मनजीत सिंह मान, प्रो. प्रोमिला उपस्थित रहे ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें