नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिता सहित 100 मीटर दौड़ में भाग लिया। इसके साथ ही खेल मैदान में नशा विरुद्ध दौड़ का आयोजन भी किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. पवन वर्मा, डॉ. मंजुला वशिष्ठ, एनएसएस अधिकारी डॉ. नैसर्गिक दीपिका खन्ना और प्रोफेसर विनोद चंद उपस्थित रहे।