फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: 15 अगस्त तक 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन, युवाओं को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 02:55 PM IST

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने युवाओं को सरकारी योजनाओं और अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 'मेरा युवा भारत (My Bharat)' पोर्टल पर विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत युवा 15 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं तक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, रोजगार के अवसरों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी सीधे पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद युवाओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर समय-समय पर योजनाओं और अवसरों से संबंधित अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मंच के माध्यम से युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, स्वयंसेवी गतिविधियों और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां भी मिल सकेंगी। इससे युवा सरकारी योजनाओं का अधिक प्रभावी ढंग से लाभ उठा पाएंगे। जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर 'मेरा युवा भारत' पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से जुड़ सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें