चिंतपूर्णी में सोमवार सुबह आस्था का एक अनूठा और भावुक दृश्य देखने को मिला। भारी बारिश और सड़कों पर बहते पानी के बीच एक महिला दंडवत यात्रा करते हुए मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंची। महिला की अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर स्थानीय लोग, श्रद्धालु और राहगीर हैरान रह गए। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर चिंतपूर्णी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश और सड़क पर बहते पानी की परवाह किए बिना एक महिला दंडवत यात्रा करते हुए माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंची। महिला श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। रास्ते में बारिश का पानी बहता रहा, लेकिन उसके कदम नहीं रुके। दंडवत करते हुए मंदिर की ओर बढ़ रही महिला को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी उसकी भक्ति और समर्पण को नमन करते नजर आए। महिला की मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने इसे माता रानी के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण का प्रतीक बताया। भारी बारिश के बावजूद महिला का संकल्प अडिग रहा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में अक्सर श्रद्धालुओं की अनूठी श्रद्धा देखने को मिलती है।