फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने किया उठाऊ पेयजल योजना नारी का विधिवत लोकार्पण

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 07:43 PM IST

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को ब्लॉक बंगाणा की पंचायत नारी में 1 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना नारी का विधिवत लोकार्पण किया। इस पेयजल योजना के शुरू होने से नारी गांव के 750 परिवार लाभान्वित होंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा  कि कुटलैहड़  के प्रत्येक घर को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है ।  बिना किसी भेदभाव के हर गांव  में पर्याप्त पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विक्कू ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में काफी वर्षों  से पानी की समस्या विकराल रूप धारण किये हुई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से  भविष्य  में कुटलैहड़  में  ऐसी  और  योजनाएं  लाई  जाएंगी। जिससे लोगों को पेयजल घरद्वार पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना नारी भी पेयजल संकट को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पानी की सप्लाई को सुचारू रूप देने के लिए एक विशेष रूप से खाका तैयार किया जा रहा है। जहां-जहां पेयजल की ज्यादा किल्लत हैं। प्राथमिकता के आधार पर उन गांवों में पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। विक्कू ने कहा कि जल शक्ति विभाग बंगाणा प्रशासन के साथ  हमने बैठक करके पंचायत स्तर पर पानी की समस्या को लेकर जानकारी ली है।  हालांकि कुटलैहड़ की कुछ पंचायतों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से है। लेकिन कुछ पंचायतों में पानी की समस्या जस की तस बनी है। हमने विभाग को इस बारे में आदेश जारी किए हैं कि कुटलैहड़ की जिन पंचायतों में पानी की समस्या ज्यादा है, प्राथमिकता के आधार पर उन पंचायतों की समस्या का हल करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें