फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में किया अपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन

अंकेश डोगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 06:21 PM IST

कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा ब्लॉक में अपने जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। विधायक द्वारा बंगाणा में अपने कार्यालय का उद्घाटन किए जाने पर उनके कार्यकर्ताओं ने  धन्यवाद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय न होने के कारण लोग अपनी समस्या नहीं बता पाते थे लेकिन अब कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर विधायक कार्यालय में कभी भी आ सकता है। माननीय विधायक ने बताया कि यह कार्यालय हफ्ते में 7 दिन खुला रहेगा जिसमें से सोमवार और मंगलवार को वह स्वयं अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। अगर किसी कारण वह कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सके तो उनकी जगह पर नियुक्त  व्यक्ति वहां पर उपस्थित रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या है तो वह सीधे विधायक से अपनी समस्या बता सकता है विधायक की अनुपस्थिति में वहां पर नियुक्त व्यक्ति से अपनी समस्या बता सकता है तथा उसका समाधान पा सकता है। माननीय विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय में लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही उनका निपटारा किया। जो कुछ समस्याएं रह गई उनको विभाग द्वारा जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन मीना चौधरी,बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी सहित कांग्रेस पदाधिकारी विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें