फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिसंबर महीने में होने वाली 34वीं जूनियर नेशनल थ्रो बाल प्रतियोगिता के लिए बैठक आयोजित 

अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 07:58 PM IST

थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल की बैठक बंगाणा में अध्यक्ष अमन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में तय किया गया कि  34वीं जूनियर थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो की इंदौर में आयोजित 9दिसंबर से 11 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। उसमें सभी जिला  एसोसिएशन अपने स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 15  सितंबर तक आयोजित करेंगे और उसके उपरांत प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल भी आयोजित किया जाएगा ।संगठन की बैठक में बताया गया कि थ्रोबॉल हिमाचल का चैरिटेबल ट्रस्ट भी पंजीकृत करवा लिया गया है और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से मान्यता के लिए औपचारिकताएं पूर्ण कर कर भेज दी गई हैं ।अभी कैबिनेट की बैठक में  खेल  कोटे को लेकर निर्णय किया जाना तय है। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, यशवीर, सुमित कुमार, नरेश कुमार, सीमा शर्मा, इंदु वाला, विवेक कुमार, अनिल ठाकुर, भूषण, कपिल, नीरज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें