कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को बंगाणा में अपने कार्यालय में लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने कहा कि जो भी कुटलैहड़ के लोगों की समस्याएं हैं, वह मेरी अपनी समस्याएं हैं। इसलिए कुटलैहड़ के लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करवाना उनका कर्तव्य है । उन्होंने बताया कि बुधवार को लोअर बसाल के आईपीएच रेस्ट हाऊस में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक लोगों की जन समस्याएं सुनी जाएंगी। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों से आए अधिकारी उपस्थित रहे।