फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: करनैल सिंह धवाला बोले- बेटे की शादी में निमंत्रण न देने की मिली सजा, पद से हटाया गया

Ankesh Dogra Updated Sun, 14 Jun 2026 03:56 PM IST

कुटलैहड़ भाजपा मंडल में संगठनात्मक विवाद गहराता नजर आ रहा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा कुटलैहड़ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर करनैल सिंह धवाला ने पद से हटाए जाने के बाद खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की शादी में भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो को निमंत्रण न देने की वजह से उन्हें ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद से हटाया गया। करनैल सिंह धवाला ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लिए समर्पित किया है और उनका परिवार वर्षों से पार्टी के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने अपने बेटे की शादी में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और जिला परिषद सदस्य चंचल बाला को आमंत्रित किया तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था, क्योंकि वे भी भाजपा परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पद से हटाने से पहले न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सूचना दी गई। उन्हें इस फैसले की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली, जिससे उन्हें और उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा। धवाला ने कहा कि उनका परिवार किसी व्यक्ति विशेष के साथ नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी और कमल के फूल के साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और आगे भी पार्टी में रहकर ही काम करेंगे। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह उनका बड़ा राजनीतिक और संगठनात्मक भूलभरा निर्णय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए और संगठन में संवाद की परंपरा को बनाए रखना आवश्यक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें