चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर शनिवार सुबह जाम लग गया, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही एसएचओ जयराम शर्मा मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। जाम का कारण पंजाब और हरियाणा की गाड़ियों की अधिक संख्या बताई जा रही है, जो सुबह 10 बजे के बाद मंदिर रोड पर पहुंचने लगीं। जाम में पुलिस थाना की गाड़ी भी इसमें फंस गई।एसएचओ जयराम शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की पहल की। एसएचओ की पहल के बाद जाम खुल गया और यातायात सुचारू रूप से चलने लगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।