फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रास्ते का समाधान करवाने के लिए आईटीबीपी जवान और ग्रामीण धरने पर बैठे, निकाली रोष रैली

ऊना में मंगलवार को आईटीबीपी के जवान अपने पारिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के साथ रास्ते का समाधान नहीं होने के कारण धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने से पहले आइटीबीपी जवान की ओर से शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद रोष रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय के पास धरने पर बैठ गए। बेहडाला गांव के लोगों व आईटीबीपी के जवान ने बताया कि कई साल पहले उन्होंने अपना मकान बनाया था। स्कूल के मैदान से होकर ही वह अपने घर और अन्य लोग अपने खेतों तक जाते थे। उन्होंने कहा कि उनके पुश्तैनी मकान का रास्ता प्रशासन व कुछ लोगों की ओर से बंद करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले महीने उपायुक्त ऊना को रास्ते के संदर्भ में एक ज्ञापन के माध्यम से निवेदन भी किया था। दरअसल, गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चाहर दिवारी का निर्माण होने के चलते इसी मैदान से होकर उनके घर को जाने वाला रास्ता बंद हो रहा है। इसके अतिरिक्त इसी रास्ते से होकर कई किसान भी अपनी कृषि योग्य भूमि तक पहुंचते थे। लेकिन अब स्कूल मैदान की चाहर दिवारी होने के चलते रास्ता बंद हो रहा है। लोगों ने हिमाचल सरकार और जिला प्रशासन से रास्ते की समस्या को जल्द हल किए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें