फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सिलंबम खिलाड़ियों ने जीते 17 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल, नॉर्थ जोन में प्रदेश दूसरे स्थान पर

हिमाचल प्रदेश के सिलंबम खिलाड़ियों ने अमृतसर में आयोजित नॉर्थ जोन स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 10 और 11 अक्तूबर 2026 को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वुमेंस लीग-2026 और फर्स्ट नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप-2026 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 17 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल अपने नाम किए। दोनों प्रतियोगिताओं में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वुमेंस लीग में हिमाचल प्रदेश की आठ महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं, फर्स्ट नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश के 14 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष खिलाड़ियों ने 11 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीतकर टीम की पदक संख्या में अहम योगदान दिया। प्रतियोगिताओं में नॉर्थ जोन के पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियनशिप में राजस्थान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में सिलंबम खेल को बढ़ावा मिलने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश की टीम के मैनेजर अमरचंद और कोच रोमा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। हिमाचल प्रदेश सिलंबम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पंकज कुमार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से सिलंबम खेल को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन की अध्यक्ष संतोषी शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें