फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय जूनियर नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप में हिमाचल तीसरे स्थान पर

Krishan Singh Updated Fri, 21 Nov 2025 12:03 PM IST

हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में द्वितीय जूनियर नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप का आयोजन सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमाचल टीम के खिलाड़ियों के राज्य लौटते ही बंगाणा और सोलन में हैमर बॉल एसोसिएशन हिमाचल की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों पर फूल बरसाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ और उत्साहपूर्ण नारों के बीच लोगों ने टीम का अभिनंदन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी अभय राणा, जगदीश राम सहोता, सुमित कुमार, सुमित शर्मा, यशवीर सिंह, नरेश कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और बेहतर टीमवर्क के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें