गोबिंद सागर झील के ऊपर चलाई जाने वाले चार घाटों की नीलामी वीरवार को ब्लॉक समिति कक्ष बंगाणा में हुई। झील पर चारों घाट 1486000 में नीलम हुए जबकि यही घाट पिछले वर्ष 64 लाख 40 हजार रुपए में नीलम हुए थे हालांकि यह बोली 9 महीने की अवधि के लिए की गई है। लेकिन फिर भी ब्लॉक समिति बंगाणा को राजस्व में भारी घाटा उठाना पड़ा है। धवेड़ा- रायपुर घाट 8 लाख 25 हजार व मंदली- लठियाणी घाट 6 लाख 55 हजार व घटी ₹1000 में नीलम हुए। बताया जा रहा है कि बोली देने वाले लोगों ने इस वर्ष एकजुटता दिखाई। बोली देने वाले लोगों की एकजुटता के कारण ब्लॉक समिति को भरी घाटे का सामना करना पड़ा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुभाष अत्री ने बताया कि घाटों को लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों द्वारा कम बोली ही लगाई गई। इन घाटों की नीलामी की अवधि 9 महीने के लिए वैध होगी।