राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें ऊना जिला से विभिन्न इवेंट में 200 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं ।कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा विभाग एलिमेंट्री ऊना उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने किया। स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल हरीश जोशी ने मुख्य अतिथि का शॉल टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनियों का मुख्य तिथि ने अवलोकन भी किया।