उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नहीं बल्कि गठबंधन की सरकार है और यह सरकार बैसाखियों के सहारे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ईडी आफिस जाते हैं तो कई लाखों कदम पीछे से साथ में बढ़ने लगते हैं। कहा कि जब से राहुल गांधी पहली मीटिंग गुजरात में करके आए है। तो मोदी सरकार ने गलत नंबर डायल कर दिया। कहा कि अब भाजपा की गठबंधन सरकार अब दिल्ली से भी विदा होगी और यह विदाई की घंटी बज चुकी है। वह एमसी पार्क ऊना में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कभी भी बैसाखियां हिलने की सूरत में गिर सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में जो सबसे ताकतवर नेता बन के उभरे हैं। ऐसे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए नेशनल हेराल्ड जैसे पुराने मामले में दोबारा से ईडी का सहारा लेकर षड्यंत्र रचा जा रहा है और ऐसे मंसूबे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में बनी गठबंधन की सरकार 400 पार का नारा लेकर सत्तासीन होने के सपने देख रही थी। लेकिन देश की जनता ने आइना दिखा दिया है और वर्तमान में केंद्र की सरकार बैसाखियों के सहारे चली हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा एजेंसियों की सहारे चली हुई है। हिमाचल में ऑपरेशन लॉटस में खरीद फरोख्त होने के बावजूद भाजपा विफल रही और कांग्रेस 40 थी और 40 सीटों पर ही रही। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि रेस के घोड़ों और शादी वाले घोड़ों फर्क होता है। उन्होंने इशारों इशारों में कार्यकर्ताओं को नसीहत दे डाली है कि हमारी सब पर नजर है कि कौन भाजपा से मिला हुआ है। संगठन की दृष्टि से पूरे प्रदेश में छानना लगाया हुआ है। उनको भी एहसास होना चाहिए कि सरकारों को तोड़ने वाले कौन है और असली कांग्रेसी कौन है। कहा कि जिले में काम हो रहा है तो भाजपा नेताओं की तड़प बढ़ गई है। दिल्ली से भी पैसा लेने में दम चाहिए। बोले की विकास हम करवा रहे हैं और नींद भाजपा की उड रही है और कह रहे हैं कि मोदी सरकार करवा रही है। कहा कि भाजपा नेता विकास को देखकर तिलमिला गए हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार के लिए जितनी मदद की जरूरत होगी करेंगे।