फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 05:45 PM IST

केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एमसी पार्क ऊना में विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार के ईशारों पर ईडी के द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में दोबारा जांच के लिए चार्जशीट दायर की है। इस मामले के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसजन हाथों में पार्टी के झंडे लेकर एकत्रित हुए और जिला कांग्रेस पार्टी के प्रधान राणा रणजीत सिंह मनकोटिया के नेृतत्व में मोदी सरकार मुर्दाबाद, मोदी सरकार होश में आओ, ईडी का गलत इस्तेमाल बंद करो के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि कांग्रेस के नेशनल लीडरशिप की आवाज को दबाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार घटिया राजनीतिक करने पर उतराई है और ऐसे मामलों पर ईडी के द्वारा कार्रवाई करवाई जा रही है। जोकि एक दशक पहले कार्रवाई में पाक साफ होकर निकले हैं। तदोपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एमसी पार्क से लेकर रोटरी चौक तक विरोध स्वरूप नारेबाजी करते हुए रोष रैली भी निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुव्वार निकला। इस दौरान विधायक राकेश कालिया, विधायक विवेक शर्मा, विधायक सुदर्शन बबलू, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सदस्य विजय डोगरा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, वीरेंद्र धर्माणी, अविनाश कपिला, सीमा शर्मा, रविंद्र सहोड, महताब सिंह ठाकुर अशोक ठाकुर, शोभित गौतम, देशराज गौतम, सतीश बिट्टु समेत महिला युवा, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान राणा रणजीत सिंह मनकोटिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अंग्रेसी शासन काल को भी इस तरह के कृत्यों के लिए छोड दिया है। हिटलर की चाल चलने वालों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें