भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले ऊना में आशा कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई की सरकार की तरफ से बीते दिन जारी किए गए बजट में उनका वेतन केवल ₹300 बढ़ाया गया है जो की तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की बहुत सी योजनाएं धरातल पर चल रही है। इसमें आशा वर्कर की बहुत अहम भूमिका है। इसके बावजूद आशा वर्कर के मानदेय को केवल ₹300 बढ़ाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर आशा वर्कर ने उपायुक्त ऊना को भी ज्ञापन सौंपा तथा सरकार से मांग की की आशा वर्कर्स की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर भारी संख्या में जिला भर से आशा वर्कर विरोध प्रदर्शन में मौजूद रही।