पुलिस थाना अंब के रेलवे रोड पर बाबा मस्ता दी समाधि में 75 वर्षीय साधु जो पिछले काफी वर्षों से रह रहा साधु मृत अवस्था में मिला। श्मशान घाट अंब के बाबा धर्मवीर के अनुसार उपरोक्त साधु कई वर्षों से श्मशान घाट अंब में रह रहा था तथा दो-तीन वर्षों से लकवा का शिकार होने के बाद बाबा मस्ता दी समाधि में आ गया था। बीमार होने के कारण वह कहीं आ जा नहीं सकता था, स्थानीय लोगों द्वारा उसे भोजन दिया जाता था तथा सोमवार की रात को उसकी मृत्यु हो गई। लोगों ने मौत की जानकारी नगर पंचायत अंब तथा पुलिस को दी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंब वसुधा सूद ने कहा कि शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया और दो दिन पहचान के लिए रखा जाएगा उसके उपरांत अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।