फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दविंदर कुमार भुट्टो बोले- खंड विकास अधिकारी कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा

Krishan Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 04:12 PM IST

कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा की बैठक बंगाणा भाजपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में किसान मोर्चा के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संबोधन में भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा नेता ने जमकर निशाना साधा। बैठक में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति पूरी तरह प्रभावित हुई है और खंड विकास अधिकारी कार्यालय बंगाणा भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ ,कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय शर्मा, डेरा वावा रूद्रानंद के अध्यक्ष सोढ़ीराम, प्रवक्ता अजय शर्मा, निर्मल ठाकुर, राजकुमार मनकोटिया, नीरज परमार, सुरेश शर्मा, संजू प्रधान के अलावा अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें