हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजाब के दसुया क्षेत्र के मक्कोबाल गांव के श्रद्धालुओं की ओर से बडूही के समीप ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर स्थित दिलवां में बाबा बालक नाथ के श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन से जुड़े मंजीत कुमार और सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल लगभग 600 श्रद्धालु बाबा बालक नाथ की यात्रा के लिए इस मार्ग से गुजरते हैं। इन श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से पंजाब के मक्कोबाल (दसुया) गांव के सभी ग्रामीण मिलकर यहां भंडारे की व्यवस्था करते हैं, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान भोजन और विश्राम की सुविधा मिल सके।