भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र से आपदा प्रभावितों को राहत भेजी, बावजूद इसके हिमाचल ने उनका धन्यवाद तक नहीं जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा से नुकसान का आकलन के लिए केंद्र से सात मंत्री पहुंचे हैं।