भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को ऊना जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।