स्कूल बसों में बच्चों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सहायक परिवहन अधिकारी ने निजी स्कूल बसों की व्यवस्थाएं जांचीं । शनिवार को उपमंडल गगरेट के सभी प्राइवेट स्कूलों की बसों की परिवहन नियमों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान (एआरटीओ) सहायक परिवहन अधिकारी द्वारा बकायदा प्राइवेट स्कूल की बसों के दस्तावेज चेक किए गए। वहीं प्राइवेट स्कूल की लगभग 105 से करीब बसों का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारी ने बताया इन प्राइवेट स्कूली बसों में नियमों व दिशा-निर्देशों से जुड़ी कई कमियां भी पाई गईं। सहायक परिवहन अधिकारी ने बताया कागजात व बसों में कमियों को समयावधि में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारी ने बताया कियदि निजी स्कूलों द्वारा इन कमियों को नियमानुसार दूर नहीं किया गया तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभगीय नियमानुसार उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।