फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में ब्यूटी पार्लरप्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Krishan Singh Updated Sat, 30 Nov 2024 05:12 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना कार्यालय में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक लहरी मल द्वारा दीप प्रज्वलन करके प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वह आत्मनिर्भर बने इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया कि 35 प्रतिभागी इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं। जिला के विभिन्न गांव से प्रशिक्षण लेने पीएनबी आरसिटी ऊना आ रहे हैं तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में तथा ब्यूटी पार्लर के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है तथा यह प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। साथ में उन्हें रहने खाने पीने एवं प्रशिक्षण सामग्री निशुल्क प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मपाल धीमान तथा मास्टर ट्रेनर रणजीत कौर सहित 35 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें