फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुराग ठाकुर ने ऊना में लिया बाइक राइडिंग का आनंद, नशे के खिलाफ रैली को दिखाई हरीझंडी

Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 04:25 PM IST

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दीप कमल में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नशा मुक्त सुरक्षा युक्त अभियान के तहत बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। अनुराग ठाकुर ने सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती व जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी संग मिलकर चेतक संस्था के सहयोग से युवा मोर्चा की बाइक रैली को हरी झंडी दी। युवाओं को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट भी वितरित किए गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वयं हेलमेट लगाकर बाइक की राइड की और पीछे हेलमेट पहनकर विधायक सतपाल सत्ती सवार हुए। बाइक रैली भाजपा कार्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन ऊना तक हमीरपुर मार्ग तक गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त अभियान हमारा जिम्मा है। बाइक चलाते समय सभी हेलमेट पहने औरयातायात नियमों की पालना करें। परिजन अपने बच्चों से नशे के खिलाफ संवाद करें ताकि वह नशे की गर्त में न जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव की परवाह न कर विकसित भारत कैसे बनाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें