फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा में राष्ट्रीय किसान संगठन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित

राष्ट्रीय किसान संगठन हिमाचल प्रदेश का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को बंगाणा तहसील के जमासनी देवी मंदिर धुंधला के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कुबेर सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अधिवेशन में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनकी समस्याओं और हितों की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने किसानों के कल्याण के लिए संगठन की भूमिका को और सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसान प्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें