ऊना में हुए गोलीकांड को लेकर प्रशासन तर्क हो गया है। इसी को लेकर गुरुवार दोपहर जिला प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधीश जतिन लाल ने की, जबकि बैठक में जिला पुलिस कप्तान अमित यादव मौजूद रहे। बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों के प्रभारी व चौकी इंचार्ज सहित डीएसपी व एएसपी भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाभर में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की निर्देश दिए गए।