फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा मुख्यालय के पास पेड़ से लटका शव मिला, पंजाब के कपूरथला का रहने वाला मृतक

अंकेश डोगरा Updated Mon, 25 Nov 2024 05:04 PM IST

उपमंडल बंगाणा मुख्यालय के तहत इंदू वाला पैट्रोल पंप बंगाणा के नजदीक सोमवार को पेड़ से लटका शव मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शब को अपने कब्जे में ले लिया है। मिली जानकारी से पता चला है उक्त शव हरमिंदर सिंह पुत्र बिक्र सिंह निवासी गांव रेहाणा जट्टा जिला कपूरथला पंजाब उम्र लगभग 43साल  है।  इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सोनू गोयल, और पुलिस थाना प्रभारी रोहित चौधरी सहित टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बही उक्त शव को ऊना अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओर परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि उक्त युवक के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड ओर कुछ नकदी जेब से निकली है। शब को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओर मामले की जांच की जा रही है। बहीं पंजाब की उक्त थाना पुलिस से इस व्यक्ति का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। पता चल रहा है कि इस व्यक्ति के खिलाफ पहले कुछ मामले चल रहे हैं और परौल पर बाहर आया था, सच्चाई क्या है इसकी बंगाणा पुलिस यह भी जांच कर रही है। कि उक्त व्यक्ति यहां कैसे पहुंचा था। इसकी हत्या हुई है या आत्महत्या की है। यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें