फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में चलेगा 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0

Krishan Singh Updated Wed, 08 Oct 2025 05:43 PM IST

ऊना जिले में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 संचालित किया जाएगा। यह अभियान पूर्व में चलाए गए तंबाकू मुक्त युवा अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरुकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है, ताकि तंबाकूक मुक्त हिमाचल के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बुधवार को यहां आयोजित बैठक के बाद दी। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें पंचायती राज संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों को भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें जनसामान्य में तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल रहेगा। इसके लिए डिजिटल मंचों का भी समुचित सदुपयोग किया जाएगा।बैठक से पहले, प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की बैठक ली मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि तंबाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो संदेश के साथ सभी विभागों के सहयोग से जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें