फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कैलाश नगर नकड़ोह में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह झांकी ने मोहा मन

कैलाश नगर नकड़ोह स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिवस भक्तिमय वातावरण में कथा श्रवण हुआ। स्वामी अतुल कृष्ण महाराज के दिव्य सानिध्य में भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनमोहक वर्णन सुनने को मिला। कथा में भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसके बाद विवाह की सुंदर झांकी निकाली गई। झांकी के दौरान वातावरण राधे-कृष्ण और जय श्रीकृष्ण के जयघोषों से गूंज उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने भी कथा पंडाल में पहुंचकर पूज्य स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मंगल आरती में भाग लेकर भक्तिमय माहौल का आनंद लिया। कार्यक्रम में महंत एवं डीडीएम कॉलेज के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा, माता चैंचला देवी, राजेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, नेहा शर्मा, दिक्षा शर्मा, जिला पार्षद सुशील कालिया, दीपक दत्ता, इंद्र बाबा, वेद प्रकाश पराशर, संजय पुर्जा, पूर्व प्रधान अंकुश रत्न, डीडीएम परिवार एवं समस्त ग्रामवासी बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें