शनिवार को नालागढ़ ब्लॉक प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक पंजेहरा पंचायत के प्रधान राम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से बरुणा पंचायत के प्रधान विजय कुमार को अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में कुल 77 में से 71 प्रधान उपस्थित रहे और सभी ने सर्वसम्मति से विजय कुमार को अध्यक्ष चुना। रामकुमार शर्मा ने सर्वसम्मति से चुनाव के लिए सभी को बधाई दी और कहा कि अब मिलकर क्षेत्र के लिए विकास के लिए कार्य करेंगे। बैठक का संचालन बारियाँ पंचायत के प्रधान शिवकुमार ने किया।